कैलाश चंद्र बड़वा
हैलो सरकार संवाददाता दौसा
बसवा : दौसा जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बसवा में गुढा कटला निवासी सीताराम बडगूजर की मां का देहांत होने पर मृत्यु भोज का आयोजन किया जाना था, परंतु कानून की पाबंदियों के चलते पुलिस ने मृत्यु भोज पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि सीताराम बडगूजर की मां का देहांत दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को हो गया था। जिसका मृत्यु भोज 5 और 6 नवंबर को होने की संभावना थी। लेकिन लोगों की सोच भोज के चलते तत्परता से शिकायत करने के कारण पुलिस थाना बसवा ने तुरंत मृत्यु भोज के आयोजन पर पाबंदी लगा दी है।
काबिले गौर है कि मृत्यु भोज निषेध अधिनियम 1960 के प्रावधानों के तहत मृत्यु भोज पर सख्त पाबंदी लगा रखी है इसलिए मृत्यु भोज के आयोजन पर गुडा कटला निवासी सीताराम बडगूजर की मां का मृत्यु भोज आयोजन नहीं होगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
